रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आमसभा ‘सितंबर के पहले’ होगी

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज साल 2015-16 के लिए अपने शेयर धारकों के लिए अंतिम लाभांश की घोषणा पहले ही कर चुकी है और कंपनी की आगे की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी बाहर आ चुकी है। कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि वार्षिक आम सभा का आयोजन सितंबर में किया जाएगा।

कंपनी के इस साल 31 मार्च तक 26.4 लाख शेयरधारक थे। कंपनी की वार्षिक आम सभा का आयोजन आम तौर पर जून में बिरला मातोश्री सभागार ऑडिटोरियम में किया जाता है, जिसमें सभागार पूरी तरह भरा होता है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, “एजीएम की सितंबर मध्य में आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जो नियम के मुताबिक समयसीमा के भीतर ही है। इस बैठक के संबंध में नोटिस और विस्तृत सालाना रिपोर्ट बैठक के 21 दिन पहले जारी की जाएगी।”

प्रवक्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 16 (2015-16) के लिए शेयरधारकों को पूर्ण लाभांश मिला है, जो पिछले साल की तुलना में तीन महीने पहले ही मिला है। वित्त वर्ष 16 के अंत में हमारी वेबसाइट पर सभी वित्तीय व अन्य जरूरी जानकारियां प्रकाशित की जाएंगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493