नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी मंगलवार को 19 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सके, क्योंकि वह अपनी बीमार बहन के साथ मुंबई में थे।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 89 वर्षीय नेता लालकृष्ण आडवाणी नहीं दिखे।
उनके सहयोगी ने आईएएनएस को बताया, “नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उन्हें आमंत्रण भेजा गया, लेकिन वह पहले ही बीमार बहन को देखने मुंबई रवाना हो गए थे।”
dharmpath.com dharmpath