रिलायंस जियो ने नि:शुल्क जियो फोन लांच किया

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को ‘इंटेलिजेंट स्मार्टफोन’ जियो फोन के लॉन्च की घोषणा की, जिसका ट्रायल 15 अगस्त से शुरू होगा।

मुकेश ने कंपनी की 40वीं आम सभा में कहा, “जियो फोन सभी भारतीयों के लिए शून्य रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।”

फोन के लिए प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी और इसे ‘पहले आओ’ के आधार पर दिया जाएगा।

हालांकि उपभोक्ताओं को जियो फोन लेते समय 1,500 रुपये की राशि जमा करानी होगी, पर यह राशि पूरी तरह ‘रिफंडेबल’ होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493