मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस होम फाइनेंस लि. की आय में 58 फीसदी का इजाफा हुआ है।
मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस होम फाइनेंस लि. की आय में 58 फीसदी का इजाफा हुआ है।
यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में उसकी आय 374 करोड़ रुपये रही, जोकि सालाना आधार पर 58 फीसदी अधिक है।
रिलायंस होम फाइनेंस, रिलायंस कैपिटल लि. की सब्सिडियरी है।
रिलायंस होम फाइनेंस के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में मुनाफा (कर चुकाने से पहले) 45 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 50 फीसदी की बढ़ोतरी है।
समीक्षाधीन अवधि में कुल 2,655 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया और कंपनी के प्रबंधन के तहत 30 जून तक 13,022 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां थी।
कंपनी ने बताया कि 30 जून तक उसकी गैरनिष्पादित परिसंपत्तियां 13,022 करोड़ रुपये थी।
रिलायंस होम फाइनेंस ने कहा कि वह अगले कुछ महीनों में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो जाएगी और इसकी तैयारियां जारी है।
सूचीबद्ध होने के बाद रिलायंस कैपिटल के 10 लाख शेयर होल्डर्स को रिलायंस कैपिटल के एक शेयर के बदले रिलायंस होम फाइनेंस का एक शेयर मुफ्त दिया जाएगा।
रिलायंस कैपिटल की रिलायंस होम फाइनेंस में 51 फीसदी हिस्सेदारी है।
रिलायंस होम फाइनेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र सुधालकर के हवाले से बयान में कहा गया, “हम अपनी ऋण वितरण क्षमता को मजबूत कर रहे हैं और 100 से ज्यादा स्थानों पर हमारी उपस्थिति है। साथ ही मजबूत प्रौद्योगिकी तंत्र के सहारे हम बड़े नए बाजार तक पहुंचेंगे।”
dharmpath.com dharmpath