उप्र : सोनभद्र में बस पलटने से कंडक्टर की मौत, 30 यात्री घायल

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे रेणुकूट से बीजपुर सवारी लेकर जा रही एक बस बभनी थाना क्षेत्र के चपकी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस कंडक्टर राजेश कुमार (25) की मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए। राजेश अजानी थाना बीजपुर के निवासी थे।

पुलिस के मुताबिक अभी तक दुर्घटना की ठीक ठीक वजह का पता नहीं लग सका है लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हादसा बस के अनियंत्रण होने की वजह से हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493