रिवाल्डो ने जल्द भारत लौटने की जताई इच्छा

कोलकाता, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रिवाल्डो ने रविवार को यहां पहुंचने के बाद कहा कि भारत में हुए उनके स्वागत से वह काफी खुश हैं और उनकी ख्वाहिश है कि जल्द ही वह फिर भारत आएं।

विश्व कप और बालोन डीओर के विजेता रिवाल्डो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, “भारत में आकर में काफी उत्साहित हूं। इस आवभगत के लिए मैं भारत का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आशा है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगा।”

बार्सिलोना के 44 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी और एसी मिलान के पूर्व स्टार दिल्ली से रविवार को कोलकाता पहुंचे।

रिवाल्डो ने दिल्ली में इंडियन सुपर लीग के क्लब दिल्ली डायनामोज की ओर से युवा खिलाड़ियों को लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रिवाल्डो ने कहा, “मैं डायनामोज क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत अग्रवाल का मुझे भारत आने का अवसर देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं ब्राजील में भी भारत के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493