शिमला/चंडीगढ़, 30 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को चंडीगढ़ के फार्मास्युटिकल कंपनी के मालिक से कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के अधिकारी ने चंडीगढ़ में आईएएनएस को बताया, “उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक तिलक राज शर्मा को एक उद्योगपति से 3.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसकी पहाड़ी राज्य के औद्योगिक केंद्र बद्दी में फैक्ट्री है।”
शर्मा और उनके एक साथी, जिसकी भी बद्दी में फैक्ट्री है, ने सरकार द्वारा सब्सिडी की मंजूरी के लिए उद्योगपति से 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शर्मा और उनके साथी को उद्योगपति की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उद्योगपति रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। उद्योगपति ने रिश्वत की राशि की मांग कम कर 3.5 लाख रुपये की थी।
अधिकारियों ने कहा, “रिश्वत की राशि को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों के आवास पर जांच की गई थी।”
dharmpath.com dharmpath