रिश्वत मांगने वाले रेलवे के 2 अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत की मांग करने वाले रेलवे के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय रेलवे के सोलापुर मंडल (महाराष्ट्र) में मुख्य क्रू नियंत्रक जे. बी. पाटिल को शिकायतकर्ता से पिछले वर्ष अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीनों के लिए भोजन के कूपन, गैस सिलिंडर और सफाई सामग्रियों के खर्च के तौर पर 11 लाख रुपये के बजट को मंजूरी देने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य मामले में उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद मंडल (उत्तर प्रदेश) में ट्रैकमैन हेमचंद को शिकायतकर्ता से उसके मालवाहक वाहन को एक रेलवे फाटक से गुजरने देने के एवज में 30,000 रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई के प्रवक्ता आर. के. गौर ने बताया, “दोनों रेलवे अधिकारियों को उनके खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर मारे गए दो अलग-अलग छापों के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493