रिसॉर्ट में रखे गए विधायकों पर अधिकारियों से बात करेंगे पन्नीरसेल्वम

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला द्वारा यहां पास में स्थित एक रिसॉर्ट में कथित रूप से बंधक बना कर रखे गए विधायकों के मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला द्वारा यहां पास में स्थित एक रिसॉर्ट में कथित रूप से बंधक बना कर रखे गए विधायकों के मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

एआईएडीएमके के एक नेता ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ आईएएनएस से कहा कि उनके पास प्रमाण है कि कुछ विधायकों को बीच रिसॉर्ट में जबरन रखा गया है। यह रिसॉर्ट यहां से लगभग 90 किलोमीटर दूर ममल्लापुरम या महाबलीपुरम के पास स्थित है।

नेता के अनुसार, बीच रिसॉर्ट में पिछले सप्ताह से विधायकों को रखे जाने के मुद्दे पर तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से भी बातचीत की गई है।

इसके पहले रविवार को एआईएडीएमके के राज्यसभा सदस्य वी. मैत्रेयन ने राव से लगभग 30 मिनट मुलाकात की। मैत्रेयन पन्नीरसेल्वम खेमे के हैं।

राज्यपाल से हुई चर्चा के बारे में पूछे जाने पर मैत्रेयन ने आईएएनएस से कहा, “इस बारे में कुछ नहीं कहना है।”

पन्नीरसेल्वम एक सप्ताह बाद सोमवार को अपने कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने रविवार को मीडिया से कहा था कि वह सोमवार को राज्य सचिवालय जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि स्कूली शिक्षा मंत्री के. पांडियाराजन भी कार्यालय जाएंगे।

पन्नीरसेल्वम ने शशिकला के खिलाफ सात फरवरी को बगावत करने के बाद से अपने कार्यालय में कदम नहीं रखा था।

पन्नीरसेल्वम ने शशिकला के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ करने के लिए पांच फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि छेड़छाड़ के बाद मार डाली गई एक युवती के परिजनों को 300,000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस समय सलाखों के पीछे है।

उल्लेखनीय है कि शशिकला और पन्नीरसेल्वम के बीच एआईएडीएमके में सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है।

एआईएडीएमके के 10 लोकसभा सदस्यों और दो राज्यसभा सदस्यों के साथ ही छह विधायक पन्नीरसेल्वम के साथ हैं। पार्टी के पास कुल 135 विधायक हैं।

बाकी विधायक कथित तौर पर शशिकला के साथ हैं और उन्हें बीच रिसॉर्ट में रखा गया है।

शशिकला ने सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए दोबारा तमिलनाडु के राज्यपाल से मिलना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493