लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका रीटा ओरा ने वायरलेस फेस्टिवल में पहुंच कर सभी को हैरान कर दिया। वह यहां हिप-हॉप जोड़ी क्रेप्ट एंड कोनन के साथ पहुंची थीं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “रीटा जैसे ही क्रेप्ट एंड कोनन के साथ स्टेज पर प्रस्तुति देने पहुंचीं। उनके प्रशंसक हैरान रह गए।”
रीटा (25) फेस्टिवल में प्रस्तुति देने वाली हैं। इसकी भनक किसी को भी नहीं हुई। किसी को यह भी नहीं पता था कि वह बैकस्टेज मौजूद हैं।
हाल ही में छुट्टियों के दौरान मौज-मस्ती करते हुए रीटा और फॉर्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन का एक वीडियो चर्चा में आया था, जिसके बाद रीटा और लुईस के एक-साथ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath