लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक बूंदाबांदी के असार जताए हैं। उसके बाद एक सप्ताह तक रुक-रुककर अच्छी बारिश होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। कुछ जिलों में धूप भी निकलेगी, जिससे उमस में इजाफा होगा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार से राजधानी और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं।
उप्र मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 24.2 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath