रीतेश सेक्स कॉमेडी के बादशाह : मिलाप जवेरी

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘मस्ती’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ जैसी कई सेक्स कॉमेडी फिल्मों में अभिनय कर चुके रीतेश देशमुख सेक्स कॉमेडी फिल्मों के बादशाह हैं और इस मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं है। यह कहना है ‘मस्तीजादे’ के निर्देशक मिलाप जवेरी का।

जवेरी ने कहा, “पहले रीतेश ऐसी फिल्में करने में संकोच करते थे, लेकिन अब वह ‘गेट्र गै्रंड मस्ती’ भी कर रहे हैं।”

जवेरी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “वे इस विधा के बादशाह हैं। इसमें कोई उन्हें मात नहीं दे सकता।”

रीतेश ‘मस्ती’ श्रृंखला के तीसरे संस्करण में भी अपने हुनर का जलवा बिखेरते दिखाई देंगे।

‘मस्ती’ के तीनों संस्करणों के पटकथा लेखक जवेरी ‘जाने कहां से आई है’ में रीतेश का निर्देशन कर चुके हैं और साथ ही वे रितेश अभिनीत ‘हाउस फुल’, ‘एक विलेन’ और ‘हे बेबी’ जैसी कई फिल्मों की भी पटकथा लिख चुके हैं।

रीतेश की प्रशंसा में जवेरी ने कहा, “वे फिल्म के सप्राइज पैकेज और फिल्म की खासियत हैं। मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनसे मिलने पर मैंने उनसे कहा था कि मैं जानता हूं कि तुम इसमें काम नहीं करना चाहते, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम यह फिल्म करो और यह उनकी उदारता है कि केवल हमारी दोस्ती के कारण उन्होंने इसे स्वीकार किया।”

सनी लियोन, तुषार कपूर और वीर दास अभिनीत ‘मस्तीजादे’ 29 जनवरी, 2016 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493