वरुण धवन अबू धाबी में मनाएंगे नया साल

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन इस बार नया साल अबू धाबी में मनाएंगे, क्योंकि वह वहां रोहित धवन की फिल्म ‘ढिशूम’ की शूटिंग के लिए जाने वाले हैं।

वरुण ने यहां स्टारडस्ट पुरस्कार समारोह में कहा, “मुझे नहीं लगता कि नए साल पर मैं भारत में रहूंगा। मैं ‘ढिशूम’ की शूटिंग के लिए अबू धाबी जाऊंगा।”

‘ढिशूम’ में जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नाडिस, अक्षय खन्ना, और नरगिस फाखरी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत प्रीतम चक्रबर्ती ने दिया है।

वरुण ‘बाजीराव मस्तानी’ देखने को उत्साहित हैं। यह फिल्म शाहरुख खान और वरुण अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ ही प्रदर्शित हुई।

वरुण ने कहा, “मैंने रणवीर से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। मेरी मां ने बाजीराव देखी और मैं भी समय मिलते ही फिल्म देखूंगा।”

‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493