रुटीन के तहत मुख्तार को आगरा जेल से लखनऊ लाया गया : जेल मंत्री

लखनऊ, 24 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया का कहना है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रुटीन के तहत आगरा जेल से लखनऊ जेल लाया गया है। जल्द ही वह दूसरी जेल में भी भेजे जा सकते हैं।

वहीं माफिया डॉन और विधायक मुख्तार अंसारी को आगरा जेल से लखनऊ जेल शिफ्ट करने वाले एडीजी (जेल) डॉ. डीएस चौहान के तबादले को भी उन्होंने रुटीन ट्रांसफर बताया।

पत्रकारों से बातचीत में रामूवालिया ने कहा, “सीएम मुझसे नाराज नहीं हैं और ट्रांसफर के मामले में कोई पूछताछ भी नहीं की।”

उन्होंने कहा, “अगर नोएडा के जेलर आरोपी हैं तो उन्हें भी बदल दूंगा।”

जेल मंत्री ने कहा कि सीएम को चींटी चलने की खबर भी रहती है।

गौरतलब है कि कौमी एकता दल (कौएद) के सपा में विलय के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का ट्रांसफर आगरा जेल से लखनऊ कर दिया गया था। ऐसी अटकलें लगाई गई थीं कि कौएद के विलय के बाद राज्य सरकार ने मुख्तार पर यह मेहरबानी की है, लेकिन कारागार मंत्री ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493