चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। रुपये के मूल्य में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। कारोबारी सत्र की शुरुआत में यह करीब 34 फीसदी गिरावट के साथ प्रति डॉलर 63.88 रुपये पर कारोबार करते देखा गया।
उद्योग के जानकारों के मुताबिक, रुपये में यह गिरावट पर शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी पूंजी के देश से बाहर निकलने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रुपया बुधवार को प्रति डॉलर 63.54 रुपये पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह 63.74 रुपये पर खुला और कारोबारी सत्र के दौरान 63.88 रुपये के निचले स्तर तक चला गया।
dharmpath.com dharmpath