रुपये में 27 पैसे की मजबूती

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं में मजबूती और कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले मंगलवार को 27 पैसे मजबूत हुआ।

रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत होकर 66.65 पर बंद हुआ।

कोटक सिक्युरिटीज के मुद्रा डेरिवेटिव कारोबार के सहायक उपाध्यक्ष आनंद्य बनर्जी ने कहा, “डॉलर के मुकाबले अधिकतर मुद्राओं में चौथाई से लेकर आधा फीसदी मजबूती के बीच रुपये में भी मजबूती आई।”

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और भारतीय शेयर बाजारों की तेजी ने भी रुपये की मजबूती में भूमिका निभाई।

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत सोमवार को प्रति बैरल 46.69 डॉलर रही, जो चार सितंबर के 48.16 डॉलर प्रति बैरल से कम है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 424.06 अंकों या 1.70 फीसदी तेजी के साथ 24,893.81 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 129.45 अंकों या 1.71 फीसदी तेजी के साथ 7,688.25 पर बंद हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493