रूपानी सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिले

गांधीनगर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के भावी मुख्यमंत्री वियज रूपानी ने नई सरकार के गठन का दावा पेश करने के लिए यहां शनिवार को राज्यपाल ओ.पी.कोहली से मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री पद के लिए रूपानी पार्टी की पसंद थे, क्योंकि आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी ने नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को चौंकाते हुए अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493