रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की महिला एथलीट एवजीनिया कोलोड्को के डोपिंग का दोषी पाए जाने के बाद लंदन ओलम्पिक की गोला फेंक स्पर्धा में जीता उनका रजत पदक वापस ले लिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, आईओसी ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि लंदन ओलम्पिक के दौरान लिए गए नमूनों की दोबारा हुई डोप टेस्ट में वह प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की दोषी पाई गईं।
आईओसी के वक्तव्य के अनुसार, “लंदन ओलम्पिक से लिए गए कोलोड्को के नमूनों की दोबारा डोप टेस्ट में वह प्रतिबंधित डीहाइड्रोक्लोरोमिथाईल टेस्टेस्टेरोन और इमामोरीलिन के सेवन की दोषी पाई गईं।”
dharmpath.com dharmpath