मास्को, 27 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रूस के दक्षिणी सैन्य जिले की उन्नत एस -300 और एस 400 वायु रक्षा प्रणाली को बड़े पैमाने पर एक अभ्यास के लिए नए स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ब्लैक सी फ्लीट और कैस्पियन फ्लोटिला जहाज काले और कैस्पियन सागर में विभिन्न रक्षात्मक कार्यो को अंजाम देंगे।
पश्चिमी और केंद्रीय सैन्य जिलों के एयरोस्पेस फोर्सेस के लड़ाकू जेट, बमवर्षक और हमलावर हेलीकॉप्टर ने भी इस अभ्यास के लिए दक्षिणी सैन्य जिले के हवाईअड्डों तक विमानन उपकरण स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath