ओडिशा : आम की गुठली का हलवा खाने से 2 मरे

भुवनेश्वर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा के जनजाति बहुल रायगाड़ा जिले में आम की गुठली का हलवा खाने से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य छह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि जिले के काशीपुर ब्लॉक में बीमार पड़े छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि काशीपुर ब्लॉक के तहत तालाझिरी पंचायत के सिपीजोड़ी गांव में आम की गुठली का हलवा खाने से गुरुवार को एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं शनिवार को अस्पताल में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रंजन कुमार माझी(13) और शिवा माझी (60) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, जनजातियों ने आम की गुठली से हलवा बनाकर खाया। इसके बाद रंजन को दस्त शुरू हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता सहित सात अन्य लोगों को काशीपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायगाड़ा के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लक्ष्मीकांत बेहरा ने कहा, “हम यह जानने के लिए जांच कर रहे हैं कि उन्होंने आम की गुठवी खाई थी या यह भोजन विषाक्तता का मामला था। चिकित्सकों की टीम मामले की जांच कर रही है और उसी के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493