रूसी विमानों ने तुर्की की सीमा के पास सीरिया में बम बरसाए

दमिश्क, 26 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के लड़ाकू विमानों ने तुर्की की सीमा के पास सीरिया के अलेप्पो प्रांत में आतंकवादियों के ठिकानों पर 33 हवाई हमले किए।

दमिश्क, 26 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के लड़ाकू विमानों ने तुर्की की सीमा के पास सीरिया के अलेप्पो प्रांत में आतंकवादियों के ठिकानों पर 33 हवाई हमले किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक हमले बुधवार रात किए गए। तुर्की सीमा के पास अजाज शहर में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। अलेप्पो के उत्तर में आतंकियों के कई ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं।

तुर्की की सीमा के पास से आ रही हथियारों की खेप और नुसरा फ्रंट भी हमले की जद में आए।

रपट में बताया गया है कि तुर्की की सीमा के पास आतंकियों के ठिकानों पर सीरिया और रूस के राकेट लांचर से भी हमला किया गया।

इतने तगड़े हमले तुर्की की वायुसेना द्वारा रूस के एक लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने के एक दिन बाद किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493