मॉस्को, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के वोरोनिश क्षेत्र में मानसिक रोगियों के एक अस्पताल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
समाचार एजेंसी ‘तास’ ने आपातकाल मंत्रालय के हवाले से रविवार को बताया कि बचावकर्मियों ने इमारत से 21 शव बरामद किए, जबकि दो घायलों की अस्पताल में मौत हो गई।
अस्पताल की इमारत में शनिवार रात जब आग लगी तो उसके भीतर 90 से अधिक लोग मौजूद थे।
इमारत से 51 लोग सकुशल बाहर निकाले गए। गंभीर रूप से घायल 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है कि सभी मरीज बिस्तर पर पड़े यानी लाचार थे।
आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
रूस की जांच समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath