रूस का रियो ओलम्पिक से निलंबन दोहराएगा 1980 का इतिहास

मॉस्को, 25 मई (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो में अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों से रूस के एथलीटों के पूरे दल का निलंबन एक बार फिर 1980 के दशक के इतिहास को दोहराएगा, जिसमें राष्ट्रीय टीम को राजनीतिक कारणों की वजह से प्रतियोगिताओं से बहिष्कृत कर दिया गया था।

रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने यह बात कही।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस की राष्ट्रीय टीम को डोपिंग मामलों के कारण ब्राजील में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

मुतको ने मंगलवार को कहा, “अगर पूरी टीम को ओलम्पिक खेलों में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, तो एक बार फिर इतिहास दोहराया जाएगा, जब पूरी टीम को बहिष्कृत कर दिया गया था। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि देश ने कभी भी डोपिंग मामलों में संलग्न लोगों का समर्थन नहीं किया।”

मॉस्को में 1980 में हुए ओलम्पिक खेलों में रूस की राष्ट्रीय टीम को राजनीतिक कारणों की वजह से बहिष्कृत कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493