प्रधानमंत्री शरीफ इस्माइल के कार्यालय ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस का नागरिक विमान मध्य सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के विमानन प्राधिकरण रूसावियत्सिया ने एक बयान में कहा कि उड़ान संख्या 7के 9268 ने सुबह 6.51 बजे मिस्र के शहर शर्म अल-शेख से उड़ान भरी थी। विमान को आधी रात 12.10 बजे रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के पुल्कोवो हवाईअड्डे पहुंचना था।
मिस्र की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान का मलबा मिल चुका है और घटनास्थल पर 20 एंबुलेंस भेजे जा चुके हैं।
विमान में सवार ज्यादातर यात्री रूस के पर्यटक बताए गए हैं।
विमान पश्चिमी साइबेरिया की विमानन कंपनी कोगालीमाविया का था।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 217 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।
शुरुआत में विमान के लापता होने पर विरोधाभासी खबरें आई थी, जिनमें से कुछ में तो यह भी कहा गया था कि विमान साइप्रस में गायब हुआ है।
dharmpath.com dharmpath