रूस ने मेजबानी पाने के लिए फिक्सिंग के आरोपों को नकारा

मास्को, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस में 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप की आयोजन समिति ने शुक्रवार को उन तमाम आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि उसने विश्व कप हासिल करने के लिए किसी प्रकार की फिक्सिंग की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आयोजन समिति ने अपने बयान में कहा, “2018 विश्व कप आयोजन समिति यह साफ कर दना चाहती है कि रूसी दावेदारी समिति ने फीफा के नियमों और आचार संहिता का पालन करते हुए दावेदारी हासिल की है। इसे लेकर फिक्सिंग के सम्बंध में सारे दावे निराधार हैं।”

फीफा के वर्तमान अध्यक्ष सैप ब्लाटर ने कुछ समय पहले कहा था कि रूस ने फीफा के सीनियर अधिकारियों के साथ आपसी सहमति और गुप्त करार के तहत यह मेजबानी हासिल की है।

रूसी आयोजन समिति ने ऐसे किसी करार को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की।

रूस के खेल मंत्री विताले मुतको ने भी फिक्सिंग के सम्बंध में ब्लाटर के दावों को निराधार बताया और कहा कि रूस ने काबिलियत के आधार पर मेजबानी हासिल की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493