मॉस्को, 18 नवंबर (आईएएनएस)। रूस की विकास दर अक्टूबर महीने में 0.1 फीसदी रही। यह जानकारी बुधवार को आर्थिक मंत्री अलेक्सी उल्यूकायेव ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंने कहा, “2015 के अंत तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मंत्रालय द्वारा जताए गए अनुमान से कम रह सकता है।”
मंत्री ने रूस के उद्योग की ताजा स्थिति को ठहराव की स्थिति बताया।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का रूस की जीडीपी पर नकारात्मक असर हुआ है।
dharmpath.com dharmpath