अखिलेश सड़क मार्ग से प्रदेश का दौरा करें : भाजपा

लखनऊ, 18 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वाकई यदि जिलों का दौरा कर सच्चाई से अवगत होना चाहते हैं तो सड़क मार्ग से दौरा करें।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, “अच्छा होता यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जनपदों का दौरा करते तथा आम जनता से रूबरू होते। उन्हें प्रदेश की खस्ता हाल सड़कों, कानून-व्यवस्था की स्थिति, विद्युत आपूर्ति का सच तथा प्रदेश के विकास का सच तभी उनके सामने होगा।”

भाजपा नेता ने कहा, “पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, यहां तक कि सपा सुप्रीमो के संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत महराजगंज में निर्दोष लोगों के साथ पुलिसिया तांडव जगजाहिर है। अलीगढ़, आगरा, कन्नौज में साम्प्रदायिक घटनाएं कानून-व्यवस्था का सच बयां करती हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज के बारे में सच्चाई सामने आने लगी है। जिसके कारण 2017 में रोजगार जाने का भय अभी से सरकार को सताने लगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493