मास्को, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) रूस की सदस्यता बहाल करने के लिए आईपीसी की सदस्यता को परिभाषित करने और नए मानक तैयार करने पर काम कर रहा है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, आईपीसी द्वारा सदस्यता रद्द किए जाने के कारण रूस रियो डी जनेरियो में गुरुवार से शुरू हो रहे पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
आईपीसी के प्रवक्ता क्रेग स्पेंस ने सोमवार को कहा, “आईपीसी रूस पैरालम्पिक समिति (आरपीसी) की सदस्यता बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।”
स्पेंस ने कहा, “नियमों के मुताबिक, रूस पैरालम्पिक समिति पर लगा प्रतिबंध तत्काल हटा देना चाहिए, क्योंकि आईपीसी के गवर्निग बोर्ड ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया है कि आरपीसी, आईपीसी की सदस्यता की सभी शर्ते पूरी करता है।”
आरपीसी के अध्यक्ष व्लादिमिर लूकिन ने बीते सप्ताह कहा था कि आरपीसी ने आईपीसी को पत्र लिखकर रूस को फिर से आईपीसी का सदस्य बनाए जाने के लिए जरूरी प्रक्रिया के बारे में पूछा था।
आईपीसी ने सात अगस्त को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के एक स्वतंत्र आयोग की रिपोर्ट के आधार पर रियो रूस पर रियो पैरालम्पिक-2016 में हिस्सा लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। वाडा की स्वतंत्र आयोग की इस रिपोर्ट में रूस में सरकार प्रयाोजित व्यापक डोपिंग कार्यक्रम चलाए जाने का खुलासा किया गया है।
आरपीसी ने आपीसी के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में 15 अगस्त को याचिका दायर की थी, हालांकि सीएएस ने आरपीसी की यह याचिका खारिज कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath