गंगेज और सनलिंक ने सौर ट्रैकिंग प्रणाली उतारा

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी गंगेज इंटरनेशनल और अमेरिकी सौर समाधान प्रदाता सनलिक कॉर्प ने सोमवार को संयुक्त रूप से विकसित सौर ट्रैकिंग प्रणाली को बाजार में उतारा, जो सूर्य के घूमने के साथ दिन भर अपनी दिशा बदलता रहता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा एकत्रित की जा सके।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, “इस सौर ट्रैकिंग प्रणाली के साथ हम विश्वस्तरीय तकनीक मुहैया करा रहे हैं। इससे ऊर्जा उत्पादन 15-20 फीसदी तक बढ़ जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493