कांग्रेस नेता कृष्णप्पा कर्नाटक मंत्रिमंडल में शामिल

बेंगलुरू, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेसी विधायक कृष्णप्पा ने सोमवार को कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल वजूभाई आर. वाला ने राजभवन में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कृष्णप्पा को शपथ दिलाई।

दो बार विधायक रहे 61 वर्षीय कृष्णप्पा विजयनगर के रहनेवाले हैं और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली वोक्कालिंगा समुदाय से हैं।

उन्होंने अप्रैल-मई 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग में अपने पास कुल 147 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की है।

कृष्णप्पा के सबसे बड़े बेटे प्रिय कृष्णा भी कांग्रेस से विधायक हैं, और उन्होंने 910 करोड़ रुपये की भारी भरकम संपत्ति घोषित की है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कृष्णप्पा को आवास विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है, जो इसके पहले कन्नड़ अभिनेता से विधायक बने एम. एच. अंबरीश संभाल रहे थे। उन्हें 40 महीने पुरानी इस सरकार से 13 अन्य मंत्रियों के साथ 19 जून को हटा दिया गया था।

कृष्णप्पा के पद संभालने के साथ ही मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में कुल 33 मंत्री हो गए हैं, जिसमें 29 कैबिनेट रैंक के हैं और चार राज्यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी मंत्री ए. मंजू और खान एवं भूविज्ञान राज्यमंत्री विनय कुकर्णी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493