रूस के एथलेटिक संघ का चुनाव लड़ सकती हैं इसिनबाएवा

रियो डी जनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की महान पोल वॉल्ट महिला खिलाड़ी येलेना इसिनबाएवा ने कहा है कि वह रूस एथलेटिक महासंघ (एआरएएफ) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकती हैं।

रियो डी जनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की महान पोल वॉल्ट महिला खिलाड़ी येलेना इसिनबाएवा ने कहा है कि वह रूस एथलेटिक महासंघ (एआरएएफ) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकती हैं।

येलेना दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता हैं।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, येलेना ने शुक्रवार को कहा, “मेरे एआरएएफ का मुखिया होने के बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी।”

उन्होंने कहा, “हालांकि मैं इस पद के लिए चुनाव लड़ने के बारे में सोच रही हूं।”

रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि एआरएएफ का नया अध्यक्ष अगले महीने चुना जाएगा।

एआरएएफ हाल ही में डोपिंग का गढ़ रहा है और इसी कारण अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने रूस के ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ियों को सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया था, जिसमें रियो ओलम्पिक-2016 भी शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493