रूस के 279 खिलाड़ी रियो में हिस्सा लेंगे

रियो डी जनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के आठ और खिलाड़ियों को शुक्रवार को रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने की इजाजत मिल गई है।

इसके साथ ही ओलम्पिक में रूस के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ कर 279 हो गई है।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने गुरुवार को डोपिंग के आरोपों के कारण रूस के खिलाड़ियों पर आईओसी द्वारा लगाए गए प्रतिंबध को अप्रवर्तनी करार दिया है।

आईओसी ने इससे पहले रूस के 271 खिलाड़ियों के ओलम्पिक में खेलने की मंजूरी दे दी थी।

लुसाने स्थित अदालत ने कहा, “खिलाड़ियों को खेल से दूर रखना प्रकृतिक न्याय का सम्मान नहीं करता।”

आईओसी की स्वतंत्र समिति ने शुक्रवार को रूस के तैराक निकिता लोबिंटसेव और व्लादिमीर मोरोजोव को ओलम्पिक-2016 में खेलने की अनुमति दे दी थी।

आईओसी ने इनके अलावा अन्य तैराक युलिया येफिमोवा, नटाल्या लोवट्सोवा, डारया उस्टिनोवा, मिखाइल डोवगानयुक और अनेस्तेसिया क्रापिविना को भी ओलम्पिक में खेलने की इजाजत दे दी है।

रूस के साइकिल चालक सर्गिए शिलोव भी खेलों में हिस्सा ले सकते हैं। एक और साइकिल चालक इनुर जाकारिन को भी रियो में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई है, लेकिन वह खेलों में हिस्सा नहीं लेगें, क्योंकि उनके पास तैयारी करने का वक्त नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493