मॉस्को, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप 2018 के शुभंकर जाबिवाका के साथ फोटो शूट के लिए ब्राजील की मॉडल सूजी कोर्टेज रूस पहुंच गई हैं।
समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, खेल समारोह में कोर्टेज का नजर आना नई बात नहीं है। उन्होंने अगस्त में हुए रियो ओलम्पिक में ‘प्लेब्वॉय मेक्सिको’ के साथ भी खासा फोटो शूट करवाया था। वह सोमवार को रूस पहुंची।
रूस के समाचार पत्र ‘कोम्सोमोल्स्काया प्रावाडा’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्टेज ने संवाददाताओं को दिए अपने बयान में कहा, “आयोजकों ने फैसला किया है कि मैं रूसी अभिनेत्री एकातेरीना गुसेवा की तरह लगती हूं और इस कारण उन्होंने मुझे रूस की टीम का मुख्य चेहरा बनने के लिए आमंत्रित किया। रूस के प्रतिनिधित्व के लिए चुने जाने पर मुझे काफी खुशी हुई। मैं जानती हूं कि यह एक बेहद सुंदर देश है, जहां की महिलाएं विश्व में काफी सुंदर हैं।”
रूस में 2018 में आयोजित होने वाले विश्व कप के शुभंकर के तौर पर भेड़िये को देखा जाएगा, जिसे शनिवार को समाचार चैनलों पर दर्शाया गया।
सार्वजनिक रूप से हुए मतदान के आधार पर भेड़िये को आगामी फीफा विश्व के शुभंकर के रूप में चुना गया है।
dharmpath.com dharmpath