संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “शहर में इन्फ्लूएंजा और श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। शहरों में वायरल रोगों के मामले भी बढ़े हैं। इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) से पीड़ित लोगों की मौत के कई मामले भी सामने आए हैं, जो महामारी की शुरुआत की ओर संकेत करता है।”
संस्थान ने हालांकि स्वाइन फ्लू से मरने वालों की कोई संख्या नहीं बताई है, लेकिन स्थानीय मीडिया की रिपोर्टो के मुताबिक, रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में इस घातक बीमारी से 15 लोगों की मौत हुई है।
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के अनुसार, सेंट पीटर्सबर्ग की स्वास्थ्य समिति में उप प्रमुख तात्याना जासुखिना ने कहा, “हमारे पास स्वाइन फ्लू से 15 लोगों की मौत की जानकारी है।”
रूस के स्वच्छता व महामारी निगरानी विभाग रॉसपोट्रेबनाडजोर की सेंट पीटर्सबर्ग शाखा ने शुक्रवार को शहर में महामारी की घोषणा से संबंधित एक आदेश जारी किया।
dharmpath.com dharmpath