रूस को मिली 2022 विश्व शतरंज ओलम्पियाड की मेजबानी

मास्को, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के शहर खान्ति-मैनसिएस्क को 2022 में होने वाले विश्व शतरंज ओलम्पियाड की मेजबानी सौंपी गई है।

विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष किरसन इलयुमझिनोव ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, इलयुमझिनोन ने कहा है, “बधाई हो खान्ति-मैनसिस्की। इसने शतरंज ओलम्पियाड की मेजबानी के लिए अर्जेटीना और स्लोवाकिया को मात दी।”

मेजबानी मिलने पर खान्ति-मैनसिएस्क की गर्वनर नटालया कोमारोवा ने कहा कि शहर इतिहास में सबसे बहेतर शतरंज ओलम्पियाड का आयोजन करेगा।

कोमारोवा ने कहा, “हम फिडे के महासम्मेलन की तैयारी कर रहे थे जहां हमने बोली लगाई थी। हमने अपनी पूरी कोशिश की कि हमारी बोली मंजूर हो जाए। मुझे भरोसा है कि हम सर्वश्रेष्ठ शतरंज ओलम्पियाड का आयोजन करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493