इस्लामाबाद, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की संसद की योजना और विकास की स्थायी समिति के सदस्य ग्वादर जाकर चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
डॉन ऑनलाइन की मंगलवार की रिपोर्ट में बताया गया कि सीपीईसी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के अलावा समिति के सदस्य सार्वजनिक क्षेत्र के विकास कार्यक्रमों की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही ग्वादर में विश्वविद्यालय की स्थापना के बारे प्रांतीय और संघीय अधिकारी समिति के सदस्यों को इस बारे में अवगत कराएंगे।
पाकिस्तान की संसद द्वारा जारी की गई यात्रा कार्यक्रम और एजेंडे के मुताबिक, सदस्यों की 27 सितंबर को बलूचिस्तान का दौरा करने की योजना है। समिति के सदस्यों की अगुवाई अब्दुल मजीद खान करेंगे। वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता हैं।
ग्वादर में 46 अरब की लागत से सीपीईसी परियोजना शुरू की गई है। इसके अलावा इस क्षेत्र में 1 अरब की अन्य परियोजनाएं भी दिसंबर 2017 तक पूरी कर ली जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath