पुंछ में आतंकियों के खिलाफ 3 दिनी अभियान खत्म

जम्मू, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में तीन दिनों तक चला आतंकियों के खिलाफ अभयान मंगलवार की शाम खत्म हो गया। इलाके में तलाशी अभियान हालांकि जारी है।

पुलिस ने कहा कि पुंछ कस्बे में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय में छिपे आतंकियों के खिलाफ अभियान खत्म हो गया। इस दौरान किसी दूसरे आतंकी का शव नहीं पाया गया।

सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकियों के बीच रविवार को गोलाबारी शुरू हुई थी। गोलाबारी में चार आतंकी और एक पुलिसकर्मी मारा गया। इसमें एक पुलिस उपनिरीक्षक, एक नागरिक, तीन सेना के जवान सहित पांच घायल हो गए।

सेना ने छिपे हुए आतंकियों को बाहर निकालने के लिए विशेष कमांडो को लगाया था।

सेना के खोजी दलों ने सोमवार को 60 कमरों वाले भवन से चौथे आतंकी का शव बरामद कर लिया, जबकि तीन आतंकियों को रविवार को मार गिराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493