रूस चाहता है भारत की तीव्रगति रेल परियोजनाओं में साझेदारी

सेंट पीट्सबर्ग, 18 जून (आईएएनएस)। रूस के अधिकारी भारत के अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ तेज रफ्तार रेल योजना पर साझेदारी के लिए वार्ता कर रहे हैं। यह बात यहां एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने कही।

सेंट पीट्सबर्ग, 18 जून (आईएएनएस)। रूस के अधिकारी भारत के अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ तेज रफ्तार रेल योजना पर साझेदारी के लिए वार्ता कर रहे हैं। यह बात यहां एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने कही।

रूसी रेलवे के अध्यक्ष व्लादिमीर याकुनिन ने कहा कि तेज रफ्तार रेल लिंक पर वह भारतीय रेल के साथ साझेदारी करना चाहते हैं, क्योंकि रूस को इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है।

याकुनिन ने सेंट पीट्सबर्ग इंटरनेशनल इकनॉमिक फोरम के इतर मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सामरिक और नागरिक क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर भारत और रूस का संबंध है और यह भविष्य में भी बने रहने की उम्मीद है।

याकुनिन ने बताया कि उन्होंने खुद वरिष्ठतम भारतीय नेताओं और अधिकारियों के साथ भारत में सिग्नलिंग और अवसंरचना सुरक्षा बेहतर करने के लिए बात की है, ताकि भारतीय रेल मार्गो पर होने वाली दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि इन दो मामलों में रूसी रेल के पास आधुनिकतम प्रणाली है। उन्होंने कहा, “कुछ कारणों से हालांकि दो साल पहले कई चरणों के बातचीत होने के बाद भी वार्ता सफल नहीं हो पाई।”

याकुनिन विगत 10 वर्षो से रूसी रेल के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि हाल में तेज रफ्तार रेलमार्ग को लेकर भारतीय अधिकारियों से बात हुई है।

66 वर्षीय याकुनिन को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को करीबी माना जाता है। यूक्रेन संकट पर अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं, उनमें याकुनिन भी शामिल हैं।

रूसी रेलमार्ग 85 हजार किलोमीटर लंबा है। इसके कर्मचारियों की संख्या 13 लाख है। रूसी रेल सालाना एक अरब यात्रियों को सेवा देता है और 1.2 अरब टन माल ढुलाई करता है। इस मामले में यह अमेरिका, चीन और भारत के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर है।

संकट से पूर्व के दिनों की तुलना में आज रूसी रेलवे की आमदनी में करीब 10 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493