रूस ने चीन के पहले आतंकवाद रोधी कानून का स्वागत किया

मास्को, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस ने चीन द्वारा पहले आतंकवाद रोधी कानून की स्वीकृति का गुरुवार को स्वागत करते हुए कहा कि आतंकवाद के समस्त रूपों व अभिवयक्तियों से प्रभावी तौर पर निपटने में यह ठोस कानूनी ढांचा साबित होगा।

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कानून बुनियादी नियमों व अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों पर आधारित है और अन्य देशों के अनुभवों पर भी ध्यान दिया गया है।

रूस और चीन दोनों ही आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक रूसी विमान को मिस्र में 31 अक्टूबर को मार गिराया, जिसमें 224 लोगों की मौत हो गई। पिछले कुछ वर्षो के दौरान चीन में श्रृंखलाबद्ध रूप से आतंकवादी हमले सामने आया है।

इस कानून के लागू होने से रूस-चीन के बीच आतंकवाद रोधी सहयोग मजबूत होगा।

चीन के नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने रविवार को देश के पहले आतंकवाद रोधी कानून को स्वीकार कर लिया, जिसका उद्देश्य देश में आतंकवाद से निपटना व विश्व सुरक्षा को बरकरार रखने में मदद करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493