रूस ने पश्चिम पर 2018 विश्व कप में खलल का आरोप लगाया

मास्को, 24 मार्च (आईएएनएस)। मास्को ने गुरुवार को पश्चिम जगत पर 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी रूस को करने से रोकने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाने का आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया झाखरोवा ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्व कप में बाधा डालने के लिए एक अभियान जल्द ही पश्चिम द्वारा शुरू किया जाने वाला है।

उन्होंने कहा है कि पश्चिमी देश रूस के विश्व कप के आयोजन की तैयारियों को बाधित करने के लिए गंभीर कदम उठाने वाले हैं।

स्विट्जरलैंड का अभियोजक कार्यालय इस समय फीफा-2018 विश्व कप की मेजबानी रूस और फीफा-2022 की मेजबानी कतर को देने की जांच रहा है।

मई-2015 में ज्यूरिख में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में फीफा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि इस मामले में सुनवाई सितंबर और अक्टूबर में होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493