भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से ही धूप चुभन पैदा करने वाली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।
राज्य में गर्मी बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना आदि स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री, इंदौर का 21.2 डिग्री, ग्वालियर का 20 डिग्री और जबलपुर का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री, इंदौर का 37.6 डिग्री, ग्वालियर का 40 डिग्री और जबलपुर का 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath