मॉस्को, 11 मई (आईएएनएस)। रशियन फुटबॉल यूनियन (आरएफयू) ने जून से शुरू होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए शुक्रवार को प्रारंभिक टीम की घोषणा की। इस टीम में कुल 28 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
रूस की टीम अपने देश में वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले 30 मई को आस्ट्रिया और 5 जून को तुर्की के खिलाफ दोस्तान मैच खेलेगी।
रूस को वर्ल्ड कप के लिए सऊदी अरब, मिस्र और उरुग्वे के साथ ग्रुप ए में जगह दी गई है।
रूस को 4 जून से पहले वर्ल्ड कप के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा करनी होगी। इस टीम में 23 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
आरएफयू की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार प्रारंभिक टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ी हैं :
गोलकीपर : इगोर अकिन्फीव, व्लादिमीर गाबुलोव, सोस्लान झानाएव, आंद्रे ल्यूनव।
डिफेंडर : व्लादिमीर ग्रानाट, रुस्लान कांबोलोव, फेडोर कुद्रयाशोव, इल्या कुतेपोव, रोमन नोइशतेदेर, कांस्टेंटाइन रोश, आंद्र सेम्योनोव, इगोर स्मोल्निकोव, मारियो फर्नान्डेस।
मिडफील्डर : युरी गाजिंस्की, एलेक्जेंडर गोलोविन, एलन जागोएव, एलेक्जेंडर ईरोखिन, युरी झिर्कोव, रोमन जोबिन, डेलर कुजियेव, एंटोन मिरंचुक, एलेक्जेंडर सैमेदोव, एलेक्जेंडर ताशेव, डेनिस चेरिशेव।
फारवर्ड : आर्तयोम जायुबा, एलेक्सी मिरांचुक, फेडोर स्मोलोव, फेडोर चालोव।
dharmpath.com dharmpath