रूस ने सीरिया में अस्पताल पर बमबारी के अमेरिकी आरोप खारिज किए

मॉस्को, 19 नवंबर (आईएएनएस)। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सीरिया में अस्पताल पर रूसी और सीरिया के सरकारी बलों द्वारा कथित बमबारी के आरोप लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की और कहा कि हवाई हमले की बात केवल कपोल कल्पना लगती है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा था कि रूस और सीरिया सरकार ने “सीरिया में कम से कम पांच अस्पतालों और एक सचल क्लिनिक पर बमबारी की थी।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल आइगोर कोनाशेंकोव ने इसके जवाब में कहा कि रूस ने कथित हमले के बारे में बार-बार विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसे वाशिंगटन ने उपलब्ध नहीं कराया है।

कोनाशेंकोव ने कहा है, “यह हर किसी के लिए बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि आरोप सिर्फ जॉन किर्बी की कल्पना है।”

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की वायुसेना ने विगत 30 दिनों में अलेप्पो में किसी भी लक्ष्य पर हवाई हमले नहीं किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493