रूस ने नाटों से पारस्परिक कदम उठाने का आह्वान किया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूस के सैन्य विमानों सहित कुछ चुनिंदा संगठनात्मक और तकनीकी कदम उठाए जाएंगे ताकि बाल्टिक सागर के ऊपर विमानों की आवाजाही के दौरान वायु नियंत्रण सेवाओं के जरिए इन्हें पहचाना जा सके।
मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, गठबंधन के लिए नाटो के साथ बातचीत जरूरी है।
बाल्टिक सागर के ऊपर विमानों की आवाजाही के दौरान उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर 13 जुलाई को रूस, नाटो परिषद की एंबेसडर स्तरीय बैठक में चर्चा की जा सकती है।
रूस अपनी पश्चिमी सीमाओं के पास सेना की बढ़ती तैनाती पर अमेरिका और नाटो की आलोचना करता रहा है।
dharmpath.com dharmpath