वियना में मुठभेड़ में लुटेरे की मौत

वियना, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वियना में शनिवार शाम एक मुठभेड़ में एक कथित सुपरमार्केट लुटेरे को मार गिराया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

समाचार चैनल ‘हउते’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुठभेड़ शनिवार शाम करीब 6.10 बजे (स्थानीय समायानुसार) हटल्डोर्फेरसरबे में बिला सुपरमार्केट श्रृंखला की एक शाखा में हुई।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने सुपरमार्केट बंद होने के बाद बंदूक के बल पर दो कर्मियों को बंधक बना लिया था।

मुठभेड़ में मारे गए लुटेरे की पहचान 50 वर्षीय बोस्यिनाई व्यक्ति के रूप में हुई है, जिस पर पहले भी कम से कम दो लूट की वारदातों में शामिल होने का संदेह है।

उसके पास साइलेंसर वाली एक पिस्तौल थी। पुलिस प्रवक्ता पॉल ईडेनबर्जर ने उसे एक पेशेवर लुटेरा बताया है।

प्रवक्ता के अनुसार, उसके दो कर्मियों को बंधक बनाए जाने के बाद एक साइलेंट अलार्म बजा, जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और संदिग्ध को घेर लिया, जिसने पुलिस पर गोलीबारी की। गोलीबारी में दो अधिकारी घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493