सरकारी समिति की बैठक में संरक्षकता के मुद्दे पर चर्चा के लिए शामिल हुई गोलोडेट्स के हवाले से समाचार एजेंसी तास ने कहा, “प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, 2016 में एचआईवी संक्रमण के 103,438 नए मामले दर्ज किए गए।”
गोलोडेट्स का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक, फिलहाल 870,952 रूसी एचआईवी से ग्रसित हैं और 77.5 प्रतिशत पीड़ित नियमित जांच कराते हैं।
इससे पहले दिसम्बर 2016 में रूसी विज्ञान अकादमी की बैठक में फेडरल एड्स केंद्र के प्रमुख वादिम पोकरोवस्की ने कहा था कि एचआईवी से संक्रमित रूसी लोगों की वास्तविक संख्या 15 लाख तक हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath