रूस में गैस विस्फोट, 3 मरे (लीड-1)

मॉस्को, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिणी रूस में एक इमारत में हुए गैस विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 79 लोग लापता हैं।

मॉस्को, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिणी रूस में एक इमारत में हुए गैस विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 79 लोग लापता हैं।

आपातकालीन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट के कारण चेल्याबिंस्क इलाके के माग्नीतोगोस्र्क स्थित आवासीय इमारत का प्रवेश द्वारा ढह गया। 110 लोगों वाले कुल 48 अपार्टमेंट विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।

रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, आपात सेवाओं ने बताया कि राहतकर्मी मलबे में से छह लोगों को निकालने में सफल रहे। लेकिन तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हैं।

चेल्याबिंस्क क्षेत्र के गवर्नर ओलेग किल्मोव ने बताया कि घटना के पीछे गैस विस्फोट बताया जा रहा है। फिलहाल 79 लोग लापता हैं।

राहत व बचाव अभियान जारी है, जिसमें 469 लोग लगे हुए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वास्थ्य मंत्री वेरोनिका स्कवोर्तसोवा को स्थिति का आकलन करने के लिए रवाना कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493