त्रिपुरा में जादू-टोना के आरोप में बुजुर्ग की हत्या

अगरतला, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में एक बुजुर्ग आदिवासी की जादू-टोना करने के आरोप में काट कर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि काले जादू और जादू-टोना करने के संदेह में एक बुजुर्ग आदिवासी की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तरी त्रिपुरा के महादेव टिल्ला में जादू-टोना करने के आरोप में कुछ आदिवासी ग्रामीणों ने शनिवार को 80 वर्षीय नकुलजोय रियांग पर गांव की अदालत में बुरी तरह जुल्म किया।

ढुलई जिला के सरकारी अस्पताल में रविवार देर रात नकुलजोय ने दम तोड़ दिया।

काला जादू, जादू टोना और अन्य अंधविश्वासों को असम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में जनजातीय रीति-रिवाजों से जोड़ा जाता है।

कई आदिवासी समुदाय अपने सदस्यों की बीमारियों के इलाज में इस तरह के अनुष्ठानों का सहारा लेते हैं।

पूर्वोत्तर के राज्यों में हर साल कई लोग कथित टोना-टोटका और जादू-टोने के आरोप में मार डाले जाते हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं होती हैं। ऐसी घटनाएं पश्चिमी और उत्तरी असम के आदिवासी बहुल इलाकों और कुछ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में मुख्य रूप से होती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493