रूस में डोपिंग स्थिति का हो रहा राजनीतिकरण : खेल मंत्री

मॉस्को, 27 मार्च (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री विटाली मुटको का मानना है कि रूस में डोपिंग की स्थिति का अधिक रूप में राजनीतिकरण हो रहा है।

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा इस वर्ष एक जनवरी से ‘मेल्डोनियम’ दवा को निषिद्ध दवाओं की सूची में शामिल किए जाने से रूस के कई एथलीट ड्रग टेस्ट में असफल हुए हैं।

इससे पहले वाडा ने बताया कि करीब 123 एथलीटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है।

प्रतिबंधित दवा के सेवन के दोषी पाए गए रूस के 22 एथलीटों के नामों को सार्वजनिक किया जा चुकी है, जिनमें दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा का नाम भी शामिल है।

मुटको ने शनिवार को कहा, “सच में, हम खुद को एक मुश्किल स्थिति में फंसा पा रहे हैं।”

खेल मंत्री ने आगे कहा, “अगर डोपिंग की बात की जाए, तो इस स्थिति का काफी राजनीतिकरण हो रहा है। हमें अब शांतिपूर्ण रूप से इस स्थिति से निपटना होगा।”

मुटको ने कहा कि एक एथलीट को निष्पक्ष रूप से सजा दी जानी चाहिए, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अनजाने में ‘मेल्डोनियम’ दवा का सेवन किया।

उन्होंने कहा कि मानव शरीर में ‘मेल्डोनियम’ दवा का असर कब तक रहता है, इस बारे में वाडा ने कोई शोध नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493