मॉस्को, 30 मई (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मॉस्को में तूफान से 11 लोगों की मौत हो गई है।
बीबीसी के मुताबिक, तूफान की वजह से कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और 50 से अधिक लोगों घायल हो गए।
रिपोर्टों के मुताबिक, मॉस्को में तेज हवा चलने से इलेक्ट्रिक केबल तार टूट गई हैं। यहां भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है जिससे कई इमारतों को भी आंशिक क्षति पहुंची है।
इसे शहर में पिछले 100 वर्षो का सबेस घातक तूफान माना जा रहा है।
जांच समिति का कहना है कि तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए जिसमें पांच पैदल यात्रियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, एक बस स्टॉप भी एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
इंटरफैक्स के मुताबिक, घर पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath